UP TET-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

Share
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET-2026) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को होने वाली परीक्षा से एक दिन पूर्व बुधवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/निरीक्षण के दौरान परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए।अधिकारियों ने निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए तथा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही नकल कराने, अनुचित साधनों का प्रयोग कराने अथवा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *