गाजीपुर जमानियां। प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और वैधता की जांच के तहत सोमवार को जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित सिस्टटेक इंस्टीट्यूट (जनता इंटर कॉलेज परिसर) को प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/प्रशासन के अनुसार संस्थान जिस व्यावसायिक भवन में संचालित हो रहा था, वह निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। जांच के दौरान भवन में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आईं, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने असुरक्षित भवनों में संचालित कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में पहले ही दिन जमानिया में यह बड़ी कार्रवाई की गई।जांच के दौरान कई संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों का अभाव, आपातकालीन निकास की अपर्याप्त व्यवस्था तथा भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन जैसी गंभीर कमियां सामने आईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।उधर, उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में कोचिंग संस्थानों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के दौरान यह जांच की जाएगी कि कौन-कौन से संस्थान उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं और कौन बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकरण होना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि भवन की मजबूती, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास और स्वच्छता सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।