जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए आवश्यक निर्देश

Share
गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला जज, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल की विभिन्न बैरकों, मेस तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों की मौजूदगी में बैरकों की सघन तलाशी ली गई और पूरे कारागार परिसर की व्यापक जांच कराई गई, ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री अथवा सुरक्षा संबंधी खामी का समय रहते पता लगाया जा सके।अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाने तथा बंदियों की निगरानी और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जेल परिसर में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रखरखाव तथा दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। पूरे निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन में सक्रियता बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरती गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *