फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 70 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Share

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पल्हरी शिव मंदिर परिसर में सोमवार को नवजीवन मेडिकल स्टोर के सौजन्य से एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट और वजन की निशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाओं का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में गायत्री हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीर बहादुर सिंह ने लगभग 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान मरीजों को उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए और आवश्यकता के अनुसार निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। डॉ. वीर बहादुर सिंह ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने से कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है। शिविर में पहुंचे लोगों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट, वजन आदि स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य शिविर में नवजीवन मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर मानवेंद्र सिंह सहित जेपी वर्मा, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, विजय नारायण पाण्डेय, केके गुप्ता, अनिल कुमार और शिवकुमार शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *