अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति में हाशिम अहमद लगातार पांचवीं बार बने जिला अध्यक्ष

Share
नजीबाबाद। पत्रकार हितों और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर कार्य कर रहे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नजीबाबाद स्थित कक्कू फार्म पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की समीक्षा, विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/प्रदेश स्तरीय टीम के नजीबाबाद पहुंचने पर आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए हाशिम अहमद को लगातार पांचवीं बार बिजनौर का जिला अध्यक्ष घोषित किया। इस घोषणा के बाद उपस्थित पत्रकारों और संगठन से जुड़े सदस्यों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि संगठन वर्तमान में भारत के 22 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भ्रमण के उपरांत जल्द ही लखनऊ में बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।बैठक में जय प्रकाश पाण्डेय, विपिन कांत सिंह, संतोष कुशवाहा, अशफ़ाक़ अहमद के साथ नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी, डॉ. आफताब नोमानी, अशरफ अली, अल्ताफ रजा, जुनैद अंसारी, सुहैल राजू, मयंक कश्यप, अब्दुल रऊफ, गुलज़ार शेख, जूनियर रिपोर्टर अमन, झालू से इम्तियाज अली, अफसर अली, शहजाद अहमद सहित अनेक पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।लगातार पांचवीं बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मीडिया कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सभी ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मीटिंग में जूनियर रिपोर्टर अमन को भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *