स्योहारा ब्लॉक में 35,654 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, आज से घर-घर जाएंगी टीमें

Share
स्योहारा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सीएचसी स्योहारा में अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने फीता काटकर एवं बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। उन्होंने बताया कि 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जबकि छूटे हुए बच्चों के लिए 6 जुलाई को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीर सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्योहारा में 35,654 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के लिए 151 बूथ, 86 घर-घर टीमें, दो मोबाइल टीमें, आठ ट्रांजिट टीमें, 29 सुपरवाइजर तथा चार सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए हैं। बूथ दिवस पर लगभग 15 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/डॉ. स्नेही ने अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *