सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई व जनप्रतिनिधियों ने पिलाई बच्चों को खुराक”

Share
लखीमपुर-खीरी रविवार को फरधान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा फरधान मंडल अध्यक्ष रंजीत वर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला तथा अधीक्षक की उपस्थिति रही। शुभारंभ अवसर पर केंद्र पहुंचे पांच नवजात शिशुओं एवं दो से पांच वर्ष आयु वर्ग के 12 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने अभिभावकों से अपील की कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।  अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत क्षेत्र के सभी बूथों पर टीमें तैनात की गई हैं।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/अभियान का उद्देश्य पोलियो उन्मूलन को स्थायी बनाए रखना है। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को अभियान की सफलता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *