कानपुर देहात जनपद मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर अपनी चिकित्सीय उत्कृष्टता का परिचय दिया है। यहां ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम के नेतृत्व में 20 वर्षीय आशीष का जटिल कूल्हा प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/6 महीने से था बिस्तर पर आशीष के बाएं पैर का कूल्हा करीब 6 महीने पहले गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। गरीब परिवार से होने के कारण उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भर्ती किया गया। कुशलता और मानवीय दृष्टिकोण ऑर्थो अनुभाग के सर्जन डॉ. आर.के. गौतम ने मरीज की स्थिति देखकर तुरंत ऑपरेशन का निर्णय लिया। डॉ. गौतम के गहन चिकित्सीय ज्ञान और टीम वर्क से करीब 3 घंटे चला जटिल ऑपरेशन सफल रहा और आशीष के बाएं कूल्हे को प्रत्यारोपित कर दिया गया। डॉ. गौतम मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हालचाल लेते हैं। गरीब और असहाय वर्ग के मरीजों के प्रति उनकी हमदर्दी पूरे अस्पताल में चर्चित है। ऑपरेशन से पहले उन्होंने आशीष व उसके परिजनों को भरोसा दिलाया कि आयुष्मान योजना में उन्हें एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा। परिजनों ने जताया आभार आशीष के पिता ने कहा, _”हम गरीब हैं, कहीं और इलाज कराने की हिम्मत नहीं थी। डॉक्टर साहब भगवान बनकर आए। बिना पैसे लिए मेरे बेटे को नई जिंदगी दे दी।”_ आशीष की मां ने कहा, _”डॉ. गौतम रोज आकर हाल पूछते थे। उनकी हमदर्दी की वजह से ही हम हिम्मत रख पाए।”_ मरीज स्थिर, रिकवरी शुरू ऑपरेशन के बाद आशीष की हालत स्थिर है और उसकी रिकवरी शुरू हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही वह अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, आयुष्मान योजना के तहत मेडिकल कॉलेज में अब तक सैकड़ों गरीब मरीजों को महंगे ऑपरेशन की सुविधा निःशुल्क दी जा चुकी है।