राम मंदिर को भेंट की थी चांदी की ईंट… आखिर कहां गई?

Share

बाराबंकी। शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की गई चार किलोग्राम चांदी की ईंट की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र ‘विद्रोही’ के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 24 नवंबर 2018 को तत्कालीन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे के समय शिवसेना उत्तर प्रदेश इकाई के तत्कालीन राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए चार किलोग्राम चांदी की ईंट ट्रस्ट को भेंट की थी। संगठन का दावा है कि ट्रस्ट द्वारा इस चांदी की ईंट की कोई रसीद नहीं दी गई और न ही इसका कोई सार्वजनिक लेखाजोखा उपलब्ध है। प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र ‘विद्रोही’ ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े करोड़ों रुपये के जेवरात और दान सामग्री के गायब होने की चर्चाओं के बीच शिवसेना द्वारा भेंट की गई चांदी की ईंट की स्थिति को लेकर भी आशंकाएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने मांग की कि चांदी की ईंट सहित अन्य दान सामग्री का सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिति सार्वजनिक की जाए।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/ शिवसेना (यूबीटी) के अनुसार, प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने इस मामले में लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की है। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से इस प्रकरण की जांच किसी सक्षम अधिकारी या विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव, कमलेश सिंह चौहान, दीपू वाल्मीकि, राधेश्याम सैनी, सुशील जायसवाल, मनोज सिंह मिंटू और प्रवीन वर्मा सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *