बाराबंकी। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कमान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हाथों में है। भाजपा ने इस बार सामाजिक समीकरणों को साधने पर विशेष जोर दिया है और अनुसूचित जाति, ओगीसी, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं तथा युवाओं को संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व दिया है। इस नई राज्य कार्यकारिणी में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। नई टीम में बाराबंकी से नए तीन चेहरों को जगह मिली है। जिसमें प्रियंका सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। बता दें कि वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर उपेंद्र सिंह रावत बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2019 में (बाराबंकी सुरक्षित लोक सभा) से तत्कालीन सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटकर भाजपा नेतृत्व ने विधायक उपेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी की लहर में प्रियंका सिंह को 4,54,214 वोट मिले थे, लेकिन उपेंद्र सिंह रावत ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 5,35,917 पाकर सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी राम सागर रावत को करारी शिकस्त दी थी। अपने संसदीय कार्यालय में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने जन समस्याओं का निराकरण कराया। उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें हम जैसे सामान्य परिवार के व्यक्ति को इस तरह से सम्मान मिल सकता है।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/ पार्टी नेतृत्व ने उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन किया है। पीएम मोदी और सीएम योगी की जनकल्याणकारी नीयत व नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर बंपर बहुमत से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। बहरहाल सूत्रों के अनुसार, प्रदेश की टीम के गठन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से विस्तृत चर्चा की गई थी। बताया जा रहा है कि यह नई टीम आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति में अहम भूमिका निभाएगी। पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री बीजेपी बनने पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विवेक सिंह वर्मा, राकेश वर्मा कर्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, सिद्धार्थ अवस्थी, शिवस्वामी वर्मा, रोहित सिंह, अरविंद मौर्य, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू, महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, प्रभारी अजय गुप्ता, शहर संयोजक/संगठन मंत्री अतुल गुप्ता, शहर महामंत्री मुकेश त्रिवेदी, शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कश्यप आदि लोगों ने बधाई दी।