दिव्यांग बच्चों ने कक्कू वाटर पार्क में की जमकर मस्ती, निःशुल्क सेवा और सत्कार ने जीता दिल

Share
नजीबाबाद। इंसानियत और संवेदनशीलता की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां प्रेम और अपनत्व के माहौल में दिव्यांग बच्चों ने कक्कू वाटर पार्क में यादगार पल बिताए। पानी की फुहारों, हरियाली और मनोरंजन के बीच बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मस्ती की और अपनी खुशियों का खुलकर इजहार किया।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/वाटर पार्क के मालिक ने बच्चों के लिए न केवल अपने पार्क की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई, बल्कि उनके खानपान की भी विशेष व्यवस्था कराई। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक और प्रसन्न नजर आए।पानी में खेलते, हंसते और आनंद लेते बच्चों ने पूरे वातावरण को खुशियों से भर दिया। पार्क की सुंदरता और हरियाली ने बच्चों के साथ आए शिक्षकों को भी काफी प्रभावित किया।इस अवसर पर वाटर पार्क के मालिक ने कहा कि असहाय और जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना सबसे पुनीत कार्यों में से एक है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी आगे आकर अनाथ और दिव्यांग बच्चों की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में फादर मिंटो के नेतृत्व में लक्खी, प्रदीप तथा तीन ब्रादर्स का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को संवेदनशीलता, सेवा और मानवता का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *