नाबालिक बच्चों को हाई स्पीड बाइकों से रखें दूर बिना लाइसेंस/हेलमेट के न चलने दे बाइक

Share

बहराइच ( मिहीपुरवा )l आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में नाबालिक बच्चों की बाइक से मौत की खबर सुनते व पढ़ते ही दिल दहल जाता है ऐसे में अपने बच्चों को रेसर बाइक देने से पहले अभिभावकों को सौ बार सोचना चाहिए। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में युवाओं की जान जा रही है, जिसके बाद परिवार में मातम और कोहराम मच जाता है। अक्सर देखा जाता है कि नाबालिग बच्चे बिना हेलमेट के बाइक चलाते हैं और यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। तथा दुर्घटना होने पर अक्सर मौतें सर पर हेलमेट न होने की वजह से होती है नाबालिग बच्चों को बाइक देना और उन्हें बिना सुरक्षा उपकरणों के वाहन चलाने की अनुमति देना अभिभावकों की गंभीर लापरवाही मानी जा सकती है। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दें और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/आखिर हम अपनी जिम्मेदारियां से क्यों पीछे भागते हैं जो हमें सबसे प्यारा है उसकी सुरक्षा हम क्यों नहीं करते हैं दस हजार का मोबाइल लेते हैं उस पर कवर चढ़वाते हैं कि यह गिर कर टूट न जाए बच्चों को बाइक लेकर भेजते हैं उसे यह नहीं कहते कि हेलमेट लगा लो पति, भाई ,बेटी, बहन, यह परिवार के लोगों की जिम्मेदारी है कि घर से निकलने से पहले अपने प्यारे से जो सबसे प्यारा होता है उसे यह जरूर कहें कि हेलमेट लगाकर सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाएं। कई यातायात पुलिस कर्मियों से बात की गई तो उन्हें बताया कि पहले तो तीन सवारी का चलन होता था अब चेकिंग के दौरान अक्सर लोग चार बैठाल कर के मिलते हैं उन्हें चालान करना पड़ता है एक बाइक पर मां बेटा पिता पुत्र पुत्री तक बैठकर निकलते हैं। यह घोर लापरवाही है जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं तो सुबह अखबार में फोटो छपती है तथा लिखकर आता है कि घर में मचा कोहराम। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक है कि नाबालिगों को बाइक न दी जाए और उन्हें तेज रफ्तार रेसर गाड़ियों से दूर रखा जाए। थोड़ी सी सावधानी किसी परिवार को जीवनभर के दुख और पछतावे से बचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *