उत्कृष्ट कार्य करने पर आॅल इंडिया सैनी सेवा समाज ने दो उपनिरीक्षक किए सम्मानित

Share

नागल। सैनी फार्म हाऊस पिरड़ पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा चलाये जा रहे परिवार बचाओ समाज बचाओ एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो उप निरीक्षकों विमल कुमार सैनी एवं कृष्णा सैनी को संगठन का पटका पहना कर एवं स्मृति चिह्न देकर जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  अशोक सैनी ने सहारनपुर में नियुक्त समाज के सभी पुलिस व अन्य अधिकारियों को संगठन के परिवार के सदस्य बताया और कहा कि हम सभी को उनसे प्रेरणा लेते हुए समाज व देश हित में ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन भवानी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ऋतु सैनी ने भी संगठन द्वार चलाए जा रहे परिवार बचाओ समाज बचाओ अभियान की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर गाँव गाँव में होने चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल सैनी ने संगठन द्वार चला जा रहे  परिवार बचाव समाज बचाव एवं पौधारोपण कार्यक्रम की सभी  को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक  पेड़ लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलित रहे और हम सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा सम्बन्द्ता प्राप्त  संस्था हम और आप समाज सेवा समिति की अध्यक्षा एवं ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश अध्यक्ष (महिला) श्रीमती सुनीता सैनी द्वारा पिछले पाँच वर्षों में संगठन के सहयोग से लगभग एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाकर सराहनीय कार्य किया है। इस वर्ष भी लगभग चालीस हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है जिसमें 26 जून को पहला पौधारोपण कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में राष्ट्रीय अध्यक्ष  दिलबाग  सैनी के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष डॉ ऋषिपाल सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  तेज पाल सैनी जिलाध्यक्ष (महिला इकाई) श्रीमती संदीपा सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला इकाई) श्रीमती कौशल सैनी, प्रधान वेद प्रकाश सैनी, मैनपाल, संदीप सैनी, योगाचार्य देवव्रत सैनी, प्रदेश महामंत्री  नैन सिंह सैनी,  सुरेन्द्र सैनी, डॉ धूमसिंह सैनी आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *