सहारनपुर। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सहारनपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और सिद्धांतों के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्रहित के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। जम्मू-कश्मीर में अलग विधान, अलग प्रधान और अलग निशान की व्यवस्था के विरोध में उनका आंदोलन भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनके विचार आज भी देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने का संदेश देते हैं।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/विधायक ने कहा कि वर्तमान भारत की मजबूती और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा में ऐसे महान राष्ट्रनायकों के विचारों और बलिदानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया।