भदोही। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन व एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सभी थाना-चौकी प्रभारियों ने भारी पुलिस बल के साथ जनपद के भीड़-भाड़ वाले बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सर्किल के सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भदोही रेलवे स्टेशन रोड, रजपुरा चौराहा, मेन भदोही कस्बा मार्केट, कस्बा ज्ञानपुर, गोपीगंज मुख्य बाजार, मिर्जापुर रोड तिराहा, औराई चौराहा एनएच-2, कस्बा घोसिया, खमरिया, सुरियावां मार्केट रोड, स्टेशन रोड व आसपास के घनी आबादी वाले मिश्रित इलाकों में किया गया। थाना कोइरौना, ऊंज, दुर्गागंज व चौरी क्षेत्र में भी स्थानीय कस्बा बाजार, सार्वजनिक तिराहे और ग्रामीण अंचलों के मिश्रित आबादी क्षेत्रों में गश्त हुई। सर्राफा बाजारों, धार्मिक स्थलों और ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्गों का विशेष निरीक्षण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/पैदल गश्त के दौरान बाजारों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने आमजन से संवाद कर अपील की कि मोहर्रम पर्व को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ पारंपरिक तरीके से मनाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखने पर तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचित करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और आम जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना जागृत करना है।