मीरजापुर: विंध्याचल पुलिस ने गो-तस्करों के गिरोह को बड़ी सफलता देते हुए मुठभेड़ में एक शातिर तस्कर को घायल कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई में एक अवैध देशी तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और पांच गोवंश बरामद किए गए। मीरजापुर, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में गो-तस्करी पर सख्त कार्रवाई के क्रम में थाना विंध्याचल पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर टीम ने पिकअप वाहन से गोवंश ले जा रहे तस्करों का पीछा किया। लालगंज रोड पर दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।घायल अभियुक्त रोहित यादव (पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी बलौनी खुर्द, थाना चन्दौली) के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। अन्य दो अभियुक्त अशोक यादव (पुत्र रामाश्रय यादव, ग्राम डोहिल, थाना चन्दौली) और राजीव तिवारी (पुत्र आसाराम तिवारी, नौगांव देवीपुर, थाना विंध्याचल) भी गिरफ्तार किए गए। read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaउनके कब्जे से पिकअप वाहन (UP64 CT 6282) और पांच गोवंश बरामद किए गए।पुलिस टीम ने आरोपी रोहित यादव को घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। थाना विंध्याचल में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नियमित रूप से गो-तस्करी कर बिहार में ले जाकर बेचते थे।अभियुक्त रोहित यादव का आपराधिक इतिहास रोहित यादव पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें गौ-हत्या अधिनियम, आयुध अधिनियम, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले शामिल हैं।कार्रवाई करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक थाना विंध्याचल अजीत कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गैपुरा सुरेश चन्द्र द्विवेदी और चौकी प्रभारी अष्टभुजा चन्द्रभान सिंह की टीम ने सूझबूझ भरी कार्रवाई को अंजाम दिया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की जिलाधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में गो-तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।