सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में देश का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह में खिलाड़ियों ने नशे से दूर रहने तथा खेलों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि आज के युवा खिलाड़ियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है और वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी का सपना है कि किसानों के बच्चे खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को संवारें और हर गांव व हर घर से मेडल विजेता खिलाड़ी निकलें। इस सपने को साकार करने के लिए खेल प्रकोष्ठ लगातार कार्य कर रहा है। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे जीवनभर नशे से दूर रहेंगे और अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर देश के लिए खेलेंगे।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/खिलाड़ियों ने कहा कि खेल ही युवाओं को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है। समारोह में कुश्ती के अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, टीम इंडिया के कोच जितेंद्र राणा, एशिया चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता उत्तम राणा, एशियाई पदक विजेता मनोज खोखर, नवीन बालियान, वुशु वर्ल्ड चैंपियन उचित शर्मा, पैरालंपिक रजत पदक विजेता निखिल कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स कराटे रजत पदक विजेता राजीव मुंडेलवाल, जू-जित्सू खिलाड़ी विश्वदीप कौशिक, मोहम्मद असाद सहित लगभग 184 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य, विजय कौशिक, योगेश प्रताप सिंह, सतवीर घिस्सा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चैधरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रेयान त्यागी, प्रदेश महासचिव अरविंद पंवार, जिलाध्यक्ष संजीव चैधरी, रिंकू सोनकर, अनुभव निर्वाल, प्रताप लोहिया, विनोद प्रधान, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने की।