पसमांदा मुसलमानों को मुख्यधारा से जोड़ रही मोदी सरकाररू वसीम राईन

Share

बाराबंकी। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन के कैम्प कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वसीम राईन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले देखे हैंए जिन्होंने भारत की राजनीतिकए सामाजिक और आर्थिक दिशा को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ट्रिपल तलाक जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का साहसिक निर्णय लिया गयाए जिससे मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और न्याय प्राप्त हुआ। इसके साथ ही अनुच्छेद 370 हटाने का निर्णय भी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला कदम साबित हुआ।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaवसीम राईन ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों की समस्याओं और उनके सामाजिक.आर्थिक पिछड़ेपन को खुलकर स्वीकार किया तथा उनके विकास और सशक्तिकरण की बात राष्ट्रीय स्तर पर उठाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई मंचों से पसमांदा समाज को मुख्यधारा से जोड़नेए उन्हें न्याय दिलाने और विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। बैठक में यह भी कहा गया कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आवासए शौचालयए उज्ज्वला गैस कनेक्शनए आयुष्मान भारतए स्वरोजगार और शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्गों तक पहुंचा हैए जिनमें बड़ी संख्या में पसमांदा मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पसमांदा मुसलमानों को राजनीतिक हिस्सेदारीए सामाजिक सम्मान और आर्थिक अवसर प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षाए जागरूकता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। बैठक के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकताए अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर महाज के जिलाध्यक्ष हाजी नूरुल हसन अंसारीए महासचिव नूर मोहम्मद राईनए महमूद चौधरीए नगर अध्यक्ष निसार राईनए रिजवान राईनए अब्दुल्ला राईनए शफीक राईनए मुक़तार मंसूरीए रियाज़ अंसारीए नईम सिद्दीकीए अशफाक राईनए मुनीरए रियाजए जावेद राईनए सद्दाम इदरीसीए सादाब कुरैशीए नूरुल हक़ए मोमिन राईनए सलमान राईनए कलीम लालाए अहमद राईन मद्दूए अली जानए अरमान राईन आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *