लखनऊः देशभक्ति आधारित चर्चित बाल फिल्म “2 Little Indians” के लेखक-निर्देशक रवि भाटिया एक बार फिर अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय होने जा रहे हैं। वर्ष 2013 में प्रदर्शित उनकी फिल्म 2 Little Indians को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था। फिल्म को विभिन्न राज्यों में टैक्स-फ्री किए जाने हेतु भी चयनित किया गया था और इसकी देशभक्ति से ओत-प्रोत कहानी ने विशेष पहचान बनाई थी।लगभग 700 से अधिक विज्ञापन, कॉर्पोरेट फिल्में और रचनात्मक प्रोजेक्ट्स का निर्माण एवं निर्देशन कर चुके रवि भाटिया का मानना है कि वर्तमान समय में समर्पित और विषय के प्रति प्रतिबद्ध कलाकारों की कमी तथा कलाकारों की उपलब्धता और तिथियों (Dates) की चुनौतियों के कारण उन्हें एक बार फिर अभिनय की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ रही है।इन दिनों रवि भाटिया अपनी नई हिंदी फीचर फिल्म “बोलो राधे राधे” के निर्माण में व्यस्त हैं। सनातन संस्कृति, आस्था, संस्कार और भक्ति पर आधारित यह फिल्म अपने विषय-वस्तु के कारण निर्माण शुरू होने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा और जिज्ञासा का विषय बन चुकी है।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/फिल्म को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। अनेक संत-महात्मा, गौसेवा से जुड़े संगठन तथा सामाजिक संस्थाएं फिल्म की अवधारणा और कहानी की खुले मंचों पर प्रशंसा कर रही हैं। हाल ही में मथुरा-वृंदावन की पावन भूमि से फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया गया है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जाएगी, जबकि कुछ महत्वपूर्ण दृश्य गुजरात और हरियाणा में फिल्माए जाएंगे।फिल्म की एक विशेष बात यह भी है कि रवि भाटिया स्वयं इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, जिससे दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। “बोलो राधे राधे” में कुल 11 मधुर एवं कर्णप्रिय गीतों का समावेश किया गया है, जो फिल्म का प्रमुख आकर्षण माने जा रहे हैं। निर्माताओं का दावा है कि संगीत, भक्ति और पारिवारिक मूल्यों का अनूठा संगम दर्शकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा।बोलो राधे राधे फिल्म २०२७ में कृष्णा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूरे वर्ल्ड में रिलीज़ होगी |