भोज कार्यक्रम से मेडिकल स्टोर संचालक की बाइक चोरी

Share

बड़हलगंज। भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भोज कार्यक्रम के दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलपार गांव निवासी उपेंद्रनाथ राय बड़हलगंज बाईपास रोड स्थित अनुपम मेडिकल स्टोर्स का संचालन करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/बुधवार रात वह पौहारी महाराज की कुटी पर आयोजित भाजपा के भोज कार्यक्रम में अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे।बताया जाता है कि बाइक खड़ी कर वह कार्यक्रम में शामिल हुए और भोजन करने के बाद जब वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका।पीड़ित ने घटना की सूचना बड़हलगंज कोतवाली पुलिस को देते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *