दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित दंपती गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

Share
गाजीपुर जखनियां भुड़कुड़ा । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 139/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश शुरू की थी।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह जखनियां रेलवे स्टेशन की पुरानी दक्षिणी क्रॉसिंग के पास से वांछित अभियुक्त कल्पनाथ कश्यप (70 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संत प्रसाद तथा उनकी पत्नी मनोरमा देवी (68 वर्ष) निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह लगभग 7:10 बजे की गई।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी धनुषधारी यादव, आरक्षी मनीष कुमार तथा महिला आरक्षी सविता तिवारी शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *