बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध गांजे की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना रूपईडीहा क्षेत्र के मोहरनिया तिराहे के पास की गई, जहां से आरोपी को रंगे हाथों दबोचा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूपईडीहा के केलवपुर गांव निवासी 48 वर्षीय दिनेश दीक्षित के रूप में हुई है।read more:https://pahaltoday.com/review-meeting-regarding-the-district-road-safety-committee-and-mining-enforcement-chaired-by-the-district-magistrate-concluded/ उसके पास से बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, जो सीमा पार तस्करी के नेटवर्क की ओर इशारा करती है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिनेश दीक्षित पर पहले से भी तस्करी के मामले दर्ज हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था।पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।भारत-नेपाल सीमा पर लगातार बढ़ रही तस्करी की घटनाओं के बीच SSB और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।