खबर का असर: कसाब टोला में क्षतिग्रस्त बिजली खंभा हटाने की कार्रवाई शुरू

Share

बड़हलगंज के कसाब टोला मोहल्ले में लंबे समय से क्षतिग्रस्त बिजली खंभे को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर प्रशासन और बिजली विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त खंभे को हटाने और बिजली लाइनों को नए खंभे पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।कसाब टोला मोहल्ले में एक बिजली का खंभा किसी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। खंभा टूटने के बावजूद उससे जुड़े बिजली के तार यथावत थे, जिससे स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, विभाग द्वारा उसके बगल में नया खंभा स्थापित कर दिया गया था, लेकिन तारों का स्थानांतरण नहीं होने से समस्या बनी हुई थी।मामले के प्रकाश में आने के बाद नगर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-issues-directives-to-further-intensify-action-against-economic-offenses/संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तारों को नए खंभे पर स्थानांतरित करने का कार्य शुरू कर दिया।चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि कसाब टोला मोहल्ले में क्षतिग्रस्त बिजली खंभे की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। मामला संज्ञान में आते ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिजली विभाग द्वारा तारों को नए खंभे पर स्थानांतरित करने तथा क्षतिग्रस्त खंभे को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उमर ने यह भी कहा कि भविष्य में भी नगर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों ने जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *