व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं –व्यापार मंडल 

Share
 ललितपुर- जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित  एक ज्ञापन जिलाधिकारी  कार्यालय पहुंचकर एडीएम  को दिया ज्ञापन में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा  सदस्य बनवारी लाल कंछल के आहान पर प्रदेश में व्यापारियों के साथ होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सात सूत्रीय ज्ञापन दिया
मुख्यमंत्री  को अवगत कराया है कि देश व प्रदेश में व्यापारियों का देशकी अर्थव्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण योगदान है चालू वित्त वर्ष में 22. 16 लाख करोड़ रूपया जीएसटी के लिए केंद्र द्वारा सरकार को व्यापारियों द्वारा दिया गया अतः आपसे अनुरोध है कि प्रदेश के व्यापारियों की निम्नलिखित समस्याओं का समाधान करें जिसमें
1  जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाए read more:https://pahaltoday.com/serving-the-needy-is-my-goal-sam-khan/
2  जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकान जलने पर एक करोड़ का बीमा कराया जाए
3  विभागों की बकाया रकम एवं जीएसटी रिटर्न लेट जमा करने एवं विभाग की बकाया रकम जमा करने पर सरकार  ब्याज 18 प्रतिशत लेता है जबकि सरकार एफडी पर जमा रकम पर ब्याज बैंक 7प्र देता है इसलिए 18 परसेंट ब्याज घटाकर 9प्र किया जाए
4  सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाए जाएं
5  सभी विभागों का सर्व छापो का कानून समाप्त किया जाए
6  बिजली बिल मीटिंग रीडिंग के आधार पर लिया जाता है अतः बिजली बिल के फिक्स चार्ज एवं मिनिमम चार्ज समाप्त किया जाए
7  व्यापारियों को शास्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाए
आपसे अनुरोध है कि प्रदेश की व्यापारियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक समाधान किया जाए
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से  प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सड़ैया, जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा , जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रदेश उपाध्यक्ष गल्ला मंडी अध्यक्ष जयकुमार महोली, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ , प्रदेश मंत्री अजित खजुरिया, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सिंधी, बॉबी राजा नाराहट, रविंद्र दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष डॉ संजीव कड़की, कमल सिलगन, अशोक सोनी एल आई सी,नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, नगर महामंत्री समित समैया, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, नगर युवा महामंत्री सुमित कछालिया, जिला मंत्री विजय जैन कॉफी हाउस, अजय डियोडिया , अनिल चौधरी , अशोक सोनी, बॉबी सरदार, पंडित महेंद्र शुक्ला, मोहम्मद इकराम, शिखर जैन, पवन दाऊ, सुबोध गोस्वामी,  अखिलेश शर्मा, रजनीश चड्ढा ,  मंगू पहलवान , मनीष मनपसंद ,नरेंद्र मोदी, प्रवीण सिंघई ,सौरभ शेरबास, नीरज समैया,   विपिन रोड़ा, हरविंदर सिंह सलूजा, प्रदीप खजुरिया, अजय रस्सी , अभिषेक थनवारा, अमन जैन , डॉ मोहित जैन, प्रकछाल  कठरया, वीरेंद्र भैया, अमित लिंकन , आशीष अग्रवाल, प्रकाश मेडिकल , रविंद्र जैन मुनमुन, अनूप जैन, संजय जैन,  सचिन जैन  निक्कू, संचित अग्रवाल, राघवेंद्र सेन , जगदीश कुशवाहा  प्रवेश सिंह अजय साहू आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *