विधायक रोमी साहनी ने शारदा नदी का किया औचक निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Share
जनपद लखीमपुर खीरी पलिया विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लगभग ₹2.50 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजना स्वीकृत की गई है, लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/शारदा नदी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने कार्य बंद पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ कर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून निकट है, ऐसे में जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य का बंद रहना अत्यंत गंभीर विषय है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बाढ़ से राहत दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *