मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत विशेष जागरूकता अभियान

Share
भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों और महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूल-कॉलेज, बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/  अभियान के दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108 और सीएम हेल्पलाइन-1076 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *