मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गौशाला संचालन एवं गौशालाओं की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के दिये निर्देश

Share
कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में गौशाला संचालन एवं गौशालाओं की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के सम्बन्ध में बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद की गौशालाओं में निराश्रित एवं बेसहारा गौवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण एवं उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा करना रहा। मुख्य विकास अधिकारी  ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की समस्त गौशालाओं में गौवंशों के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक गौशाला में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, हरा एवं सूखा चारा उपलब्ध रहना चाहिए तथा इसकी दैनिक उपलब्धता का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गौशालाओं में निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करें। सभी गौवंशों की ईयर टैगिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा समय-समय पर उनका टीकाकरण किया जाए। बीमार पशुओं के लिए पृथक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना को रोका जा सके। उन्होंने गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, शेड, बाउंड्रीवाल, फर्श एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही हीटवेव के दृष्टिगत गौवंशों के संरक्षण हेतु आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने पर भी विशेष जोर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/chief-minister-nayab-singh-saini-praised-the-courage-and-contribution-of-women-journalists/ गौ आश्रय स्थलों में कैमरे न लगवाए जाने के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोकते हुए पशु चिकित्साधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारीयों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 02 दिवस के अन्दर गौ आश्रय स्थलों में कैमरे लगाये जाने की कार्यवाही पूर्ण नहीं की जाती है तो सम्बंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गौशालाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप समय से मांग प्रेषित करें तथा केयर टेकरों का भुगतान समय पर सुनिश्चित कराएं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित निरीक्षण करें तथा अपनी निरीक्षण आख्या समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों  को निर्देशित किया कि वे गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए गौशालाओं को आदर्श स्वरूप प्रदान किया जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी  ने यह भी स्पष्ट किया कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।  इस अवसर पर  अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार , जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, समस्त खंड  विकास अधिकारी उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, नोडल अधिकारी (ज़ूम मीटिंग)  के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *