ईद-उल-अजहा को लेकर सलोन तहसील सभागार में पीस कमेटी की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

Share
 आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तहसील सभागार सलोन में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने धार्मिक गुरुओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ त्योहार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि कुर्बानी से जुड़े किसी भी प्रकार के वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की गई कि नमाज सड़क पर अदा न करें और केवल ईदगाह तथा मस्जिदों में ही नमाज पढ़ें।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-climbed-a-130-foot-high-mobile-tower-over-a-dispute-over-two-feet-of-land-and-insisted-on-calling-the-district-magistrate/
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हालत में न की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न छोड़कर गड्ढे में दबाया जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही अवशेषों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि रास्ते में कहीं भी गंदगी या अवशेष न गिरें। बैठक में एसडीएम मिथलेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी इंद्र पाल सिंह तहसीलदार दीपिका सिंह सहित विभिन्न धर्म गुरुओं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *