यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में किया 190 वाहनों का चालान 

Share
भदोही। जनपदीय पुलिस ने रविवार को 14 व्यक्तियों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार कर लिया। वहीं यातायात पुलिस ने जनपद में अभियान चलाकर न सिर्फ 190 वाहनों का चालान किया बल्कि पुलिस द्वारा 3 लाख 37 हजार 500 रुपए का समन किया गया। दरअसल यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध जनपद में प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहां पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आज यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 160 दो पहिया वाहनों व 30 चार पहिया सहित कुल 190 वाहनों का चालान कर 3 लाख 37 हजार 500 रुपए का समन किया। वहीं थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक कमल टावरी ने ग्राम डोमनपुर से एक अभियुक्त को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप यादव ने ग्राम भटेवरा से एक अभियुक्त को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक सदानंद सिंह ने ग्राम घरौधा से 4 अभियुक्त, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने ग्राम उगापुर से 2 अभियुक्त व उपनिरीक्षक श्यामजी यादव ने ग्राम उदयकरनपुर से एक अभियुक्त को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक रविप्रकाश ने ग्राम नारेपार से एक अभियुक्त को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया।read more:https://pahaltoday.com/patanjali-yogpeeth-organised-a-three-day-free-yoga-therapy-and-meditation-camp/थाना चौरी क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक भरत राय ने ग्राम जगरन्नाथपुर से 4 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस में चालान संबंधित न्यायालय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *