जनगणना विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Share

मुरादनगर क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी, जलालपुर रोड में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जनगणना कर्मियों को पड़ोसी का पता बताने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान वीरेंद्र त्यागी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जनगणना टीम कॉलोनी में लोगों का विवरण जुटाने पहुंची थी। इसी दौरान वीरेंद्र त्यागी ने अपने पड़ोसी का पता जनगणना कर्मियों को बता दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज पड़ोसी ने पहले वीरेंद्र त्यागी से कहासुनी की और बाद में गुस्से में आकर उन पर गोली चला दी।read more:https://pahaltoday.com/married-woman-consumes-toxic-substance-after-family-dispute/गोली लगते ही वीरेंद्र त्यागी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उपचार के लिए मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद कॉलोनी में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *