जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अपने अपने अनुभवों को सांझा करने के पश्चात सांस्कृतिक प्रसूतियों के माध्यम से जमकर धमाल मचाया। शनिवार को आइफा में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को चंदन तिलक लगाकर विदाई दी।इस दौरान सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मैनेजर डॉ.संघर्ष शर्मा व शिक्षकगणों ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस शुभ अवसर पर डॉ.संघर्ष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को यहां शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अपने माता-पिता का नाम रोशन करने सहित संस्कारवान बनने के साथ अपना व देश का नाम रोशन करना है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सीनियर छात्रों ने नव आगंतुक छात्रों के साथ अपने चार वर्षों के अनुभवों को साझा किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं नें मंच पर अनेकों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जमकर धमाल मचाते हुए कार्यक्रम में अंत तक समां बांधे रखा, जिसका सफलतापूर्वक संचालन आयुष,हिमांशी,ईशा और अंश ने किया।read more:https://pahaltoday.com/the-district-magistrate-did-live-monitoring-of-the-dust-control-campaign/कार्यक्रम के अंत में मिस फेयरवेल व मिस्टर फेयरवेल को चुना गया जिसमें मिस फेयरवेल नेहा चौधरी वी श्री फेयरवेल आदित्य वर्मा सहित मिस रैंक फेयरवेल श्रुति शर्मा का श्री रौनक फेयरवेल शिवम माधरे बने।जिनको सभी उपस्थित छात्रों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में मुख्य रूप से भौतेंद्र कुमार,अमित कुमार बंसल,डॉ.रुचि विद्यार्थी,अवनी,दीपांशु,प्रीति शर्मा,स्वीटी,अंजलि,प्रशांत झा, शीतल रानी,पलक अत्रे आदि का विशेष योगदान रहा।