गाजीपुर जमानियां। राहत आयुक्त के निर्देश के क्रम में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति 2020 एवं मानक संचालन प्रक्रिया(SOP) के क्रियान्वयन के अंतर्गत तहसील मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण समिति के गठन के पश्चात शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नाव सुरक्षा और नाविक कल्याण समिति के तहसील स्तरीय सदस्यों के साथ-साथ बाढ प्रभावित ग्रामों के प्रधान और नाविक मल्लाह संघ के अध्यक्ष द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी के द्वारा नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति 2020 के संबंध में अवगत कराते हुए। सभी को बताया गया कि उक्त नीति नविको के कल्याण एवं सुरक्षा से संबंधित है। जिसके अंतर्गत नविको को अपना रजिस्ट्रेशन मात्र ₹100 शुल्क के साथ राहत पोर्टल पर करना है।read more:https://pahaltoday.com/married-woman-consumes-toxic-substance-after-family-dispute/ पंजीयन के पश्चात नाविकों को राहत किट, लाइफ जैकेट लाइफबॉय ,टॉर्च आदि शासन की तरफ से मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही साथ नविको का समूह बीमा भी कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त बैठक में तहसीलदार रामनारायण वर्मा, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार,उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह के साथ-साथ सबलपुर कला, पाह सैयद राजा, भागीरथपुर, कालनपुर आदि बाढ़ प्रभावित ग्रामों के प्रधान भी उपस्थित रहे।