गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं से जुड़े मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना सैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/26 धारा 137(2), 64(1), 87 बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अजय मौर्या पुत्र शिवमंगल मौर्या निवासी ग्राम रामपुर रकबा (शिवमंदिर टोला), थाना चौरी चौरा, जनपद गोरखपुर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/shivoham-yoga-created-awareness-about-yoga/
थाना सैदपुर के उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस टीम चेकिंग अभियान में जुटे थे। इसी दौरान सर्विलांस सेल से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर रकबा में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार व थाना सैदपुर की पुलिस टीम शामिल रही।