धोखाधड़ी करने वाले गैंग का सक्रिय सदस्य एवं गैंगस्टर धराया 

Share
भदोही। गोपीगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह लाभ प्राप्त करने के लिए बैंकों को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहचाने के उद्देश्य से नकली आभूषण को असली आभूषण के रूप में प्रमाणित कर कूट रचना एवं धोखाधड़ी करते थे।read more:https://pahaltoday.com/christians-and-muslims-together-are-converting-two-lakh-hindus-every-month-gopal-rai/
गैंग लीडर राजू सेठ पुत्र बसंतलाल व गैंग के 21 सक्रिय सदस्यों द्वारा गिरोह बनाकर लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहचाने के उद्देश्य से नकली आभूषण को असली आभूषण के रूप में प्रमाणित करते हुए बैंक के साथ कूट रचना एवं धोखाधड़ी करते थे। वह आपराधिक षडयंत्र कर बैंक को नुकसान पहुंचाने जैसा जघन्य अपराध करते थे। इस संबंध में थाना गोपीगंज पर धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत किया गया। 20 मई को उक्त धारा से संबंधित गैंग का सक्रिय सदस्य एवं गैंगस्टर अभियुक्त अजय कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी मकान संख्या 210 नारेपार ऊपरवार थाना कोईरौना को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस द्वारा संबंधित धारा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *