मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस की सख्ती, एंटी रोमियो टीम ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Share
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद गाजीपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।read more:https://pahaltoday.com/aadhaar-will-be-made-free-for-children-aged-7-to-15-years-till-september-30-2026-and-can-also-be-updated-dm/जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को महिला हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल, कॉलेज, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं शोहदों पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रियता से बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखाई दी। गाजीपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *