नहटौर । थाना क्षेत्र के ग्राम फुलसंदा में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव की ओर दौड़ पड़ी, लेकिन मौके पर पहुंचकर जांच करने पर मामला झूठा निकला। पुलिस के अनुसार गांव निवासी ताहिर ने निजी विवाद के चलते माहौल खराब करने के उद्देश्य से फायरिंग की झूठी सूचना दी थी।read more:https://pahaltoday.com/indias-future-will-be-in-danger-due-to-repeated-paper-leaks/घटना के बाद गांव के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और आरोपी ताहिर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि ताहिर आए दिन गांव में विवाद करता रहता है और लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम की मांग करता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बार भी उसने कुछ युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया, जबकि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए वे उस समय ट्रेन में सफर कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार ट्रेन टिकट भी इस बात का सबूत है। मामले में ग्राम प्रधान फहसाद हुसैन ने भी स्पष्ट कहा कि गांव में कोई फायरिंग की घटना नहीं हुई थी और पुलिस को दी गई सूचना पूरी तरह गलत थी। वहीं ताहिर के परिवार की कुछ महिलाओं ने भी उसे गलत बताते हुए उसके आरोपों को निराधार बताया। पीड़ित महिला मेहरुन्निसा समेत कई ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि झूठी सूचना देकर गांव का माहौल खराब करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।