पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी नगर पालिका, वार्डों में नए बोरिंग शुरू

Share
सरसावा (सहारनपुर)। भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 8 और वार्ड संख्या 15 में पेयजल योजना के अंतर्गत नए समरसेबल बोरिंग का शुभारंभ किया गया।read more:https://pahaltoday.com/shastrarth-foundation-organised-a-feast-at-hotel-majestic/
नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार ने रायपुर रोड समिति क्षेत्र में नए समरसेबल बोरिंग का उद्घाटन करते हुए कहा कि आसपास के मोहल्लों में पानी की सप्लाई की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। राजू पंवार ने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की टीम लगातार निगरानी कर रही है और जहां भी पानी की समस्या सामने आएगी, वहां तुरंत समाधान कराया जाएगा।नए बोरिंग के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि एवं नगर पालिका बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गर्मी के दिनों में बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सभासद अनिल कुमार, इमरान मंसूरी, अयूब अंसारी, अनुज कांबोज, सोनू शर्मा, रफीक मंसूरीपुर, कमर अंसारी, मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी, सनोवर खान, हाजी शमशाद सलमानी, डॉ. शमशाद साबरी, कारी मुकीम, मुबारक खान, डॉ. शाहनवाज, डॉ. जाकिर, सैफ अली, इस्तियाक मंसूरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *