सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड डंपर को जब्त किया है। वाहन को उपखनिज से भरा हुआ पकड़ा गया, जिसके बाद उसे थाना बेहट में दाखिल कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।read more:https://pahaltoday.com/christians-and-muslims-together-are-converting-two-lakh-hindus-every-month-gopal-rai/जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पिकेट और चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को संयुक्त टीम ने औचक चेकिंग के दौरान ट्रक (डंपर) संख्या HR58E-3073 को ओवरलोड उपखनिज परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच में वाहन में निर्धारित मात्रा से अधिक उपखनिज पाया गया। इसके बाद डंपर को कब्जे में लेकर थाना बेहट में खड़ा कराया गया और संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित, तहसील बेहट के संग्रह अमीन कैलाश चंद, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल गौरव राणा तथा कांस्टेबल कमल सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।