समाज के लोगों को सशक्त करेगा यादव महासभा: अंशुमान यादव

Share

बाराबंकी। अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय  निर्देश एवं प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद अयोध्या के विधानसभा रूदौली से संजय यादव पुत्र रामसजीवन यादव को यादव महासभा का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व रूदौली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। संजय यादव मूलतः ग्राम पूरे राजबल के रहने वाले है। यह घोषणा अखिल भारतीय यादव महासभा उ०प्र० के पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशुमान सिंह यादव ने की। उन्होंने बताया कि संजय यादव कुशल समाजसेवी है, समाज में साफ छवि के व्यक्ति है संगठन के लिए एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में कार्य करेगे, इनसे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। श्री यादव ने कहा कि यह सामाजिक संगठन सन् 1924 में स्थापित सिर्फ समाज के लिए समर्पित है, किसी राजनैैतिक दल के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। अखिल भारतीय यादव महासभा, ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग किया है शीघ्र ही अन्य समुदाय की तरह जैसे राजपूताना राइफल्स रेजीमेन्ट, सिख रेजीमेन्ट, गोरखा रेजीमेन्ट, जाट रेजीमेन्ट, मराठा रेजीमेन्ट, डोंगरा रेजीमेन्ट, पंजाब रेजीमेन्ट का गठन हुआ है। उसी प्रकार से अहीर रेजीमेन्ट का गठन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/azad-samaj-partys-membership-drive-in-balha-crowd-gathered-on-the-birth-anniversary-of-great-men/ पूर्वाचंल अध्यक्ष अंशुमान यादव ने पदाधिकारियों की घोषणा में बुधवार को अयोध्या जनपद से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यादव महासभा की घोषणा करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि यादव महासभा किसी भी पार्टी के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए समर्पित संगठन है। समाज के लोगों में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और संवैधानिक जागरूकता लाना व सामाजिक न्याय की लड़ाई और उसके संघर्ष के प्रति संकलपित होना महासभा का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश में सत्ता किसी भी दल की रही हो यादव समाज ने हमेशा यादव महासभा के साथ खड़ी रही है। किसी भी दल का सांसद हो या विधायक हो समाज के सभी विधायकों व सांसदों व जनप्रतिनिधियों ने यादव महासभा के हित और समाज के लिए हमेशा संघर्ष व उसके हितो की रक्षा की है। यादव महासभा के समस्त संगठन पदाधिकारियों ने नवनियुक्त संजय यादव को बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित की। इस मौके पर महासभा के प्रमुख महासचिव डॉ0 सन्तराम यादव, डॉ० प्रशान्त यादव, डॉ0 विक्रम पाल सिंह, देवराज यादव, डॉ० रमेश यादव, संजीत कुमार यादव, डॉ0 नरसिंह यादव, प्रणव यादव, रामफेर यादव यादव, एडवोकेट गिरीश कुमार यादव, तुलसीराम यादव एवं अयोध्या, बाराबंकी, बस्ती, अमेठी समेत अन्य जनपदों के दर्जनों प्रधानों एवं समाजसेवियों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *