भगवत कथा वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है – डॉ मनोज पांडेय 

Share
ऊंचाहार , रायबरेली । जिस तरह सूरज की एक किरण घनघोर अंधेरे को मिलाकर दुनिया में रोशनी फैलाता है , उसी तरह भगवत कथा वातावरण में नकारात्मक भाव को मिटाकर आपसी प्रेम और सद्भाव की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। यह विचार प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री डा मनोज कुमार पांडेय ने ऊंचाहार के गायत्री नगर में चल रही श्रीमद भगवत कथा में कही ।read more:https://pahaltoday.com/shri-durga-ji-mandir-dharma-jagran-and-seva-samiti-has-been-quenching-the-thirst-of-passersby-in-the-scorching-heat-for-29-years/  इससे पूर्व कथा में पहुंचने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में लोगों ने मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया । मंत्री ने कथावाचक से आशीष लिया और कहा कि हमारे सनातन धर्म की जितनी भी परंपराएं है , सभी में लोककल्याण की कामना है । जिसका वैज्ञानिक महत्व भी है । कथा के दौरान भगवान की लीलाओं का वर्णन और हवन से निकलने श्लोक के उच्चारण पूरे वातावरण को शुद्ध करते हैं । वैज्ञानिक शोधों से सिद्ध हुआ है कि इससे मानव जीवन को हानि पहुंचाने वाले विषैले जंतु नष्ट हो जाते है । कथाओं को सुनने से घर परिवार और समाज में प्रेम बढ़ता है तथा आपसी कटुता खत्म होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *