रुड़की, । उत्तराखण्ड जिला रुड़की की झबरेडा विधानसभा के लाठरहेडा हुण गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी विभाग का कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता मास्टर सत्यपाल सिंह जी ने की l कार्यक्रम में उज्ज्वला के नेशनल चेयरमैन राकेश प्रजापति जी का व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिल्ली प्रदेश के चेयरमैन पूर्व उपमहापौर राजकुमार ढिल्लो का भव्य स्वागत किया गया l इस मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नेशनल चेयरमैन राकेश प्रजापति जी ने झाबरहेडा विधानसभा से रुड़की जिले के किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुदेश चौधरी को विधानसभा का चेयरमैन एवं विधानसभा की महिला चेयरमैन मंडल उपाध्यक्ष कोमल रानी को चेयरमैन घोषित किया l राकेश प्रजापति जी ने दोनों को आशिर्वाद एवं शुभकामनायें दी l दिल्ली के प्रदेश चेयरमैन राजकुमार ढिल्लो ने भी दोनों को बधाई शुभकामनायें दी तथा दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की l ढिल्लो जी ने कहा कि मैं आप दोनों को वर्षो से जानता हूँ आप दोनों संगठन के प्रति मेहनती और ईमानदार हो , ईमानदार और मेहनत कश को उसका इनाम जरूर मिलता है l read more:https://pahaltoday.com/shopkeepers-accused-of-attacking-passengers-with-sticks-and-rods/ इस मौके पर माटी कला बोर्ड उत्तराखंड के उपाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति,हरियाणा के सह प्रभारी सुनील कुमार कश्यप जी हरभजन सिंह, सूर्या वार्म, वैजयंती माला, हर्ष कुमार दौलत ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी, जितेंद्र कुमार सदस्य जिला पंचायत, भागमल जी, बृजपाल सिंह, संजय प्रधान जी, विश्वास कुमार, उत्तम जी, रेखा देवी, श्रीमती सीता चौधरी, डिम्पल चौहान जी अमिता चौधरी, सुमित चौधरी निशा जी, सुषमा जी सहित सेंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे l मौजूदा लोगों ने दोनों चेयरमैन को फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा शुभकामनायें दी l