सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील घोरावल प्रशासन ने सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खलिहान एवं रामलीला मैदान की जमीन को कब्जामुक्त कराया।read more:https://pahaltoday.com/the-house-census-campaign-intensified-in-the-city-with-teams-going-door-to-door-to-gather-information/जानकारी के अनुसार ग्राम ओदार, परगना बड़दर निवासी कुसुम देवी ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कर खलिहान एवं रामलीला मैदान की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके क्रम में उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आराजी संख्या 220, 222 एवं 224 की खलिहान भूमि तथा आराजी संख्या 221 एवं 223 की रामलीला मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।