जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Share

सोनभद्र। पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी। बाद एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/90-of-villages-have-connections-yet-water-is-supplied-through-tankers/
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरण सहित अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की तथ्यपरक जांच कर पीड़ितों को समय से कार्रवाई की जानकारी दी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें शीघ्र विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *