सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share

बीना, सोनभद्र। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है।read more:https://pahaltoday.com/shopkeepers-accused-of-attacking-passengers-with-sticks-and-rods/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो प्रकरण का संज्ञान लिया गया। जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस क्षेत्र भ्रमण, बैंक चेकिंग एवं वायरल वीडियो की जांच के दौरान पीडब्ल्यूडी मोड़ चिल्का बस्ती क्षेत्र में पहुंची। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शांति भंग की संभावना के आधार पर संत कुमार पुत्र स्व.रामजी साहू निवासी चिल्काटाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर, उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानून के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *