राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के पहलवान तैयार, 15 खिलाड़ियों का चयन

Share
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में 31 मई से 2 जून तक भदोही में आयोजित होने वाली अंडर-23 उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जनपद की 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। टीम का चयन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित कुश्ती हाल में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया।read more:https://pahaltoday.com/listening-to-the-bhagwat-katha-destroys-sins-acharya-abhishek-ji/
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल से पूर्व जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक तोमर ने चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की।
फ्री स्टाइल बालक वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक कुमार, 61 किलोग्राम में नितिन कुमार, 65 किलोग्राम में रितिक जयनागल, 70 किलोग्राम में अभिषेक, 74 किलोग्राम में वंश लांबा, 79 किलोग्राम में मोहम्मद आयान, 86 किलोग्राम में गुरप्रीत, 92 किलोग्राम में सन्नी कुमार तथा 97 किलोग्राम में यशविंदर सिंह का चयन किया गया।वहीं ग्रीकोरोमन स्टाइल बालक वर्ग में 60 किलोग्राम में शिवा, 67 किलोग्राम में रितिक जयनागल, 72 किलोग्राम में अभिषेक, 77 किलोग्राम में क्षितिज, 82 किलोग्राम में विराज कुमार तथा 130 किलोग्राम में मोहम्मद नोमान को टीम में स्थान मिला है।टीम चयन की प्रक्रिया जिला कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार, संघ उपाध्यक्ष संदीप पहलवान और अभिषेक तोमर की देखरेख में संपन्न हुई। चयनित खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, मशकूर अहमद, गौतम सिंह, मनोज प्रजापति, सुधीर चौधरी, पंकज गर्ग, अनिल भाटी, मुस्तकीम अंसारी, धर्मेंद्र प्रताप, सोनवीर सिंह, अजय कुमार, हैदर चौधरी, डॉ. मनोज कुमार सिंधी, नूरीन जहां और शौर्य गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *