अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट एसोसिएशन ने मोर्चा खोला, फतेहपुर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Share
फतेहपुर। जिले के केमिस्ट एवं दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन माध्यम से हो रही दवाओं की अवैध बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन और अत्यधिक छूट (डीप डिस्काउंटिंग) के खिलाफ गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र स्थानीय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि बिना किसी स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के दवाइयों की होम डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनियों की मनमानी करोड़ों मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। साथ ही, इससे देशभर के लाखों लाइसेंसधारी छोटे केमिस्टों के अस्तित्व पर सीधा संकट खड़ा हो गया है।read more:https://pahaltoday.com/a-family-dispute-led-to-a-fight-in-which-a-pregnant-woman-was-also-injured-a-case-was-registered-against-three-accused/दवा व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं नियम 1945 में ऑनलाइन दवा बिक्री का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद ई-फार्मेसी कंपनियां नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं। वर्ष 2018 में जनमत के लिए जारी अधिसूचना GSR 817 (E) अब पूरी तरह अप्रासंगिक हो चुकी है। वहीं, कोविड काल में आपातकालीन व्यवस्था के लिए जारी की गई अधिसूचना GSR 220 (E) का वर्तमान सामान्य परिस्थितियों में दुरुपयोग कर अनियंत्रित होम डिलीवरी की जा रही है।अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ तत्काल और कठोर दंडात्मक कार्यवाही हो बिना वैध व सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की होम डिलीवरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगे अधिसूचना GSR 817(E) एवं GSR 220(E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा अपनाई जा रही ‘प्रिडेटरी प्राइसिंग’ (अत्यधिक छूट) पर रोक लगे व्यापारियों ने याद दिलाया कि कोविड महामारी जैसे कठिन समय में भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर देश में निर्बाध दवा आपूर्ति सुनिश्चित की थी। अतः जनस्वास्थ्य और छोटे व्यापारियों के हित में सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।  इस अवसर पर मुख्य रूप से केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन के चेयरमैन किशन मेहरोत्रा अध्यक्ष सुमित रस्तोगी महामंत्री राजेश सोनी,, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ला, राजीव गुप्ता अनिल साहू अजीत कुमार गगन अग्रवाल राजा गुप्ता यतीश रायजादा सैय्यद मोनू ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव राहुल मनीष श्रीवास्तव वीरेन्द्र गुप्ता हरीश रायजादा प्रदीप रायजादा आरिफ अहमद करण रस्तोगी राम प्रताप, रवि सोनी, योगेंद्र राजा गुप्ता,प्रभाकर सहित भारी संख्या में दवा विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *