बहराइच (पयागपुर तहसील )l केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ (हर घर नल हर घर जल योजना) नगर पंचायत में लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पयागपुर हुज़ूरपुर मार्ग पर राम प्रकाश बाबा मंदिर से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर मुख्य पाइप लाइन फट जाने के कारण पिछले कई दिनों से हजारों लीटर पीने योग्य पानी बेकार बह रहा है इसके अलावा आए दिन कहीं न कहीं पाइप लाइन लीक होने की समस्या आ रही है स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइनें जगह-जगह से कटी और टूटी पड़ी हैं। कान्धी कुइयां गांव में फव्वारे की तरह हवा में उछल रहा यह पानी किसी सार्वजनिक फव्वारे का हिस्सा नहीं, बल्कि सरकारी लापरवाही का जीता-जागता सबूत है।read more:https://pahaltoday.com/the-attack-is-not-on-lawyers-but-on-the-constitution-and-the-dignity-of-the-judiciary/इस लीकेज के कारण आसपास का पूरा इलाका दलदल में तब्दील हो होता जा रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पानी की इस भीषण बर्बादी को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस समस्या का समाधान करने वाला कोई पुरसाहाल नहीं है। एक तरफ जहां सरकार हर ग्रामीण के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की लीकेज से न सिर्फ पानी बर्बाद हो रहा है बल्कि लोगों के घरों तक पर्याप्त दबाव में पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है क्षेत्रीय निवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस टूटी हुई पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके।