देवैथा में दबिश, मारपीट और धमकी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Share
गाजीपुर जमानियां। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के देवैथा डेरा के सामने से पुलिस टीम ने मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/heavy-vehicles-taken-action-against-in-drink-and-drive-campaign-dozens-challaned/पुलिस के अनुसार थाना जमानियां में दर्ज मुकदमा संख्या 150/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी देवैथा डेरा के सामने मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में देवैथा गांव निवासी 55 वर्षीय शम्भु यादव पुत्र स्वर्गीय रामराज यादव, 28 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र सैदागर यादव तथा 32 वर्षीय बबलू यादव पुत्र शम्भु यादव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार प्रदीप यादव के खिलाफ पहले से भी जमानियां थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जबकि बबलू यादव पर भी पूर्व में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा और थाना जमानियां पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *