गांव-गांव संगठन विस्तार का अभियान चलाएंगी रेखा नंदगिरी

Share
फतेहपुर।  विश्व हिंदू महासंघ संगठन द्वारा संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी को किन्नर प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया गया कि यह नियुक्ति विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन की संस्तुति पर की गई है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।read more:https://pahaltoday.com/ntpc-singrauli-launches-swachhta-pakhwada-with-grand-ceremony/ उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व हिंदू महासंघ संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे संगठन की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने में सहायता मिलेगी। महामंडलेश्वर रेखा नंदगिरी की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *