जनपदीय पुलिस ने किया शांतिभंग में 26 व्यक्तियों को गिरफतार 

Share
भदोही। जनपदीय पुलिस ने रविवार को 26 व्यक्तियों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार कर लिया। वहीं यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में आज नियमों के उल्लंघन में 153 वाहनों का चालान कर 2 लाख 31 हजार रुपए का समन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/sports-is-a-powerful-medium-for-the-physical-and-mental-development-of-youth-ashish-pandey/
इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रतिदिन सख्त कार्रवाई की जा रही है। आज अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने 130 दो पहिया वाहनों व 23 चार पहिया सहित कुल 153 वाहनों का चालान कर 2 लाख 31 हजार रुपए का समन किया।थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक अजय कुमार ओझा ने ग्राम गड़ेरियापुर से 2 अभियुक्तों को, ग्राम कुसौली से 4 अभियुक्तों को व उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय ने ग्राम जगतपुर से 3 अभियुक्तों को व उपनिरीक्षक मो.शकील खां ने ग्राम बहुताचकडाही से 2 अभियुक्तों को तथा उपनिरीक्षक योगेन्द्रनाथ यादव ने ग्राम मलेपुर से 3 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक प्रभु सिंह यादव ने लालानगर से 2 अभियुक्तों को व उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह यादव ने ग्राम अमवामाफी से 2 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। थाना दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने ग्राम शेरपुर से 4 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया।‌ थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक मोतीसिंह यादव ने ग्राम उमरी से 2 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक सदानंद सिंह ने ग्राम वासुदेवपुर से 2 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस में चालान संबंधित न्यायालय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *